स्व.श्रीमती प्रकाश वंती दत्ता को जालंधर मोहयाल सभा द्वारा भावपूर्ण श्रध्दांजलि

श्रद्धांजलि
Spread the love

जालंधर 18 नवंबर: विगत दिनों दत्ता परिवार की मुखी श्रीमती प्रकाश वंती दत्ता अपनी 93 वें वर्ष की संसारिक यात्रा पूर्ण करते हुए प्रभु चरणों में विराज गई । उनके द्वारा समाजिक व धार्मिक कार्यों में दिए गए योगदान को सदैव याद किया जाता रहेंगा । राम जन्मभूमि अंदोलन में भी हिस्सा बनी । मोहयाल भवन सुर्या नगर में मंदिर बना कर भजन कीर्तन करते हुए महिलाओं को संगठित किया । मोहयाल सभा की सक्रिय सदस्य रहते हुए मोहयालों में आपसी सौहार्द एकता और भाईचारे को बढाने का कार्य किया । परिवार में एकता और एकजुटता को बनाए ररखा ।

17 नवंबर को स्थानीय गीता मंदिर आदर्श नगर में अंतिम प्रार्थना ,पगड़ी रस्म ,गरूड़ पुराण पाठ के भोग पर बडी संख्या में सगे संबंधी, समाजिक, धार्मिक और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।  स्थानीय वरिष्ठ नेता आप पार्टी महिंदर भगत ने दत्ता परिवार के धार्मिक समाजिक और राजनीति में दिए जा रहें योगदान की सराहना करते हुए बताया श्रीमती दत्ता ने बच्चों को जो सुसंस्कार दिएं हैं उन संस्कारों पर चलते हुए दत्ता परिवार ने अपनी पहचान स्थापित की हुई हैं ।
पुत्र मुकेश दत्ता की राजनीति और धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।  नगर के प्रसिद्ध दशहरा उत्सव कमेटी के लगभग सोलह वर्षों से प्रधान चलें आ रहें हैं। विजय दत्ता जालंधर मोहयाल सभा के प्रधान रह चुके हैं।

संसद सुनील रिंकू (आप पार्टी) ने दिवंगत आत्मा और दत्ता कूलर परिवार के बारे में विस्तार से बताया और परिवार की ओर से दुख की घडी में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
जालंधर मोहयाल सभा रजि के प्रधान नंद लाल वैद ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीके बाली,महासचिव एसके दत्त, सचिव अशोक दत्ता, वित्त सचिव अश्विनी मैहता, कार्यकारिणी सदस्य नरेश मैहता, प्रदुमन वैद, सदस्य के.के.दत्ता,सुनील दता, गुरविंदर बख्शी, जीके.दत्ता, राकेश दत्ता, संदीप वैद के साथ जालंधर मोहयाल सभा महिला विंग की कंवीनर सुमन छिब्बर सदस्य चेतना वैद नें श्रीमती दत्ता को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को सद्गति और परिवार को उनके द्वारा बताएं गए मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें ।

श्रीमती दत्ता की फुलवारी में संस्कारवान पुत्र विजय दत्ता,राजकुमार दत्ता, अश्विनी दत्ता, मुकेश दत्ता, यशविंद्र दत्ता । पुत्रियाँ गुलशन मैहता पत्नी एडवोकेट विनोद मैहता, सविता वैद पत्नी नरेश वैद एवं दामाद प्रवीण वैद पति स्व.उषा वैद । पुत्रवधू संगीता पत्नी राजकुमार दत्ता, वंदना पत्नी अश्विनी दत्ता, वंदना पत्नी मुकेश दत्ता, रिमलु पत्नी यशविंद्र दत्ता । पौत्रे गोशल दत्ता, नोबेल दत्ता, मनीष दत्ता, अजय दत्ता, रिषभ दत्ता, वासु दत्ता, नकुल दत्ता और कंवर दत्ता । पोत्रवधू सोनल दत्ता पत्नी गोशल दत्ता एवं प्रियंका दत्ता पत्नी नोबेल दत्ता । परपोतीयां फलक दुरिष्टि,रोनिका और परपोता कियान दत्ता ।

प्रस्तुति:अशोक दत्ता सचिव जालंधर मोहयाल सभा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *