चंडीगढ़, 11 जून।
राजीव विहार आर्मी सोसायटी, सेक्टर-13, चंडीगढ़ स्थित निवास पर श्री सुभाष छिब्बर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशा छिब्बर ने अपनी 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाई। यह अवसर प्रेम, पारिवारिक एकता और आपसी स्नेह का सुंदर प्रतीक बन गया।

इस विशेष अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने दंपति को शुभकामनाएं देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। घर का वातावरण खुशियों, हंसी और भावनात्मक पलों से सराबोर रहा। नाती-नातिनों और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस समारोह को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(भतीजा कर्नल पराग छिब्बर एवं बहन श्रीमती पूजा के साथ खुशी के पल सांझा करते हुए)
श्री सुभाष छिब्बर के भतीजे कर्नल पराग छिब्बर अपनी पत्नी श्रीमती सिमरन छिब्बर एवं पुत्री के साथ बरेली कैंट से विशेष रूप से पहुंचे। वहीं भतीजी पूजा नोएडा से आकर इस खुशी में शामिल हुईं। श्री छिब्बर के बड़े भाई कर्नल योगेश छिब्बर एवं उनकी धर्मपत्नी ने भी समारोह में सहभागिता कर दंपति को शुभकामनाएं दीं।
श्री छिब्बर की सुपुत्री ज्योति अपने बच्चों सहित पहले से ही ग्रीष्मावकाश के दौरान चंडीगढ़ पहुंच चुकी थीं। परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी भावपूर्ण एवं आनंदमय बना दिया।
समारोह की सभी व्यवस्थाएं श्री सुभाष छिब्बर के पुत्र दीपक छिब्बर एवं पुत्री ज्योति द्वारा अत्यंत सुंदर ढंग से की गईं, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर कर्नल पराग छिब्बर तथा बड़े भ्राता कर्नल योगेश छिब्बर एवं श्रीमती ऊषा छिब्बर ने प्रेम और सम्मान के प्रतीक स्वरूप स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर दंपति को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। परिवार के सदस्यों ने इस अवसर को जीवन के अनमोल और अविस्मरणीय क्षणों में से एक बताया।
41 वर्षों के सफल वैवाहिक जीवन का यह उत्सव परिवार की एकजुटता, प्रेम और संस्कारों का सुंदर उदाहरण बना। मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से छिब्बर दंपति को हार्दिक बधाई दी गई। श्री सुभाष छिब्बर मोहयाल सभा पंचकूला के प्रधान एवं जीएमएस मैनेजिंग कमेटी के मैंबर हैं।



