हरिद्वार, 7 जून 2026: जनरल मोहयाल सभा (GMS) द्वारा 5 से 7 जून 2026 तक हरिद्वार एवं ऋषिकेश में तीन दिवसीय युवा कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैंप में पंजाब, अंबाला, जम्मू, दिल्ली, देहरादून, यमुनानगर, राजपुरा सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 100 युवा-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैंप का शुभारंभ 5 जून को हुआ। प्रथम दिवस की शाम को सभी प्रतिभागियों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा मिला। इस सत्र के सफल संचालन में योगेश मेहता, अश्वनी बख्शी, बंटी बाली, मनु मेहता तथा बलदेव मेहता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं सभी प्रतिभागियों के आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान सोनिक मेहता जी द्वारा रखा गया।

परिचय सत्र के पश्चात सभी ने सामूहिक रात्रि भोज का आनंद लिया।
6 जून, शनिवार को प्रातः 5 बजे दो बसों द्वारा सभी प्रतिभागियों को ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। रवाना करने से पूर्व जनरल मोहयाल सभा के प्रधान विनोद दत्ता जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैंप युवाओं के व्यक्तित्व विकास, साहसिक गतिविधियों तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने स्वयं भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा के दौरान सभी को नाश्ता एवं सुपर डेयरी की ओर से कोल्ड ड्रिंक प्रदान की गई।
प्रातः लगभग 10 बजे सभी प्रतिभागी शिवपुरी पहुंचे, जो ऋषिकेश से लगभग 14 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां युवाओं ने रोमांचक रिवर राफ्टिंग का भरपूर आनंद लिया।
इसके पश्चात सभी के ठहरने की व्यवस्था होटल पैराडाइज में की गई थी, जिसकी सुविधाओं की सभी ने सराहना की। कैंप के दौरान प्रतिभागियों ने स्विमिंग, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधि यों में भाग लिया।
शाम को रंगारंग डीजे पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी युवा-युवतियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विनोद दत्ता जी ने कैंप की सफलता पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
7 जून को समापन समारोह के दौरान विनोद दत्ता जी द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार प्रदान किए गए। इनमें सुपर डेयरी एवं चाणक्य डायरी के आकर्षक उत्पाद शामिल थे। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कैंप को यादगार और प्रेरणादायक बताया।
कैंप की सफल व्यवस्था में देहरादून से बलदेव मेहता और शिवांक मेहता का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।
तीन दिवसीय इस आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागी नई मित्रताओं, मधुर यादों और अविस्मरणीय अनुभवों के साथ अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए।


















