हरिद्वार/ऋषिकेश। जनरल मोहयाल सभा (GMS) द्वारा आयोजित मोहयाल यूथ कैंप में देश के विभिन्न शहरों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जम्मू से मोहयाल यूथ प्रेसिडेंट बालेश्वर बाली अपने साथ साहिल बख्शी, आदित्य दत्ता और साहिल वैद के साथ पहली बार इस कैंप में शामिल हुए।
कैंप के दौरान युवाओं को एक-दूसरे से मिलने, विचारों का आदान-प्रदान करने और मोहयाल समुदाय के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा करने का अवसर मिला। विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा प्रतिभागियों ने आपसी भाईचारे, संगठनात्मक एकता और समाज सेवा के विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।
बालेश्वर बाली ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें वृंदावन में आयोजित मोहयाल यूथ कैंप में भाग लेने का अवसर मिला था, जहां से उन्हें बहुत कुछ सीखने और समझने को मिला। उस कैंप में बने संबंध आज भी कायम हैं और विभिन्न शहरों के मोहयाल युवा निरंतर एक-दूसरे के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं को मोहयालियत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना विकसित होती है।
इस यूथ कैंप में डा.अजय दत्ता ने बड़े प्रभावशाली विचार रखें और मोहयाल मित्रम् न्यूज पोर्टल के द्वारा समुदाय के समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं वहीं हर क्षेत्र में किर्तिमान स्थापित करने वाले युवाओं के समाचार प्रस्तुति किए जाते हैं ताकि भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलें। डा.दत्ता ने कहा जीएमएस मोहयाल समुदाय की सर्वोच्च संस्था हैं। इसके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी हर मोहयाल तक पहुंचे इस कार्य में मोहाली मित्रम् की भूमिका सराहनीय हैं। सभी को गुग्गुल पर Mohyal Mittram.com सर्च कर ग्रुप से जुड़े।
बालेश्वर बाली ने GMS के अध्यक्ष श्री विनोद दत्त जी तथा पूरी जीएमएस टीम का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंप की व्यवस्थाएं अत्यंत उत्कृष्ट थीं, जिसके कारण सभी प्रतिभागियों ने सीखने के साथ-साथ आनंददायक समय भी बिताया।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे यूथ कैंप आयोजित होते रहेंगे ताकि मोहयाल युवा एक-दूसरे के और अधिक निकट आएं, समाज के हित में सकारात्मक सोच विकसित करें तथा बिरादरी की प्रगति और कल्याण के लिए मिलकर कार्य करें।
“जब युवा एकजुट होकर समाज के हित में सोचते हैं, तो एक सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है।” 🙏🏻



