श्रीमती सुषमा दत्ता कालिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि
Spread the love

फगवाड़ा, 16 नवंबर 2025 — मॉडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर में आज स्व. श्रीमती सुषमा दत्त कालिया की श्रद्धांजलि एवं रस्म-पगड़ी का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

6 नवंबर 2025 को उनके निधन के बाद से कालिया परिवार में शोक की लहर व्याप्त थी। अपने सौम्य स्वभाव, सरल जीवनशैली और परिवार तथा समाज के प्रति समर्पण के लिए जानी जाने वाली श्रीमती सुषमा दत्त को स्मरण करने हेतु बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, मित्र तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

श्रद्धांजलि एवं रस्म पगड़ी के दौरान धार्मिक अनुष्ठान अमृतवाणी के पाठ और गरूड़ पुराण के रखें गए पाठ के भोग के बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विद्वान पंडित जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती दत्त का जीवन अनुकरणीय रहा है। उन्होंने अपनी पुत्री और पुत्रों को अच्छे संस्कार दिए । समाज में कालिया परिवार की पहचान है।
सुषमा दत्त के बड़े भाई एसके दत्त जालंधर मोहयाल सभा के महासचिव हैं। जालंधर मोहयाल सभा के प्रधान नंद लाल वैद, सचिव अशोक दत्ता, वित्त सचिव अश्विनी मेहता, कार्यकारिणी सदस्य सतीश मेहता, शम्मी दत्त और अन्नू दत्ता ने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से प्रार्थना कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
दिवंगत आत्मा अपने पीछे पति श्री उपेन्द्र कालिया, श्रीमती नीलम व श्री राकेश रंजन (पुत्री – दामाद)श्री राजीव कालिया व श्रीमती वंदना कालिया (पुत्र – पुत्रवधू) तथा संजीव कालिया व श्रीमती अन्नू शर्मा (पुत्र – पुत्रवधू)
उत्कर्ष कालिया, विक्रांत कालिया वैभव कालिया, निकिता शर्मा पौत्र-पौत्री छोड़ गईं हैं। परिवार पर दिवंगत आत्मा का आर्शीवाद सदैव बना रहे।
ईश्वर से प्रार्थना की गई , वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *