जालंधर:- समाजसेवी श्री नरेश छिब्बर, पति श्रीमती प्रवीण छिब्बर (अध्यक्षा, महिला उपकार संस्था) एवं राहुल छिब्बर ‘मनी’ के आदरणीय पिताश्री, अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर 4 अप्रैल को परलोक सिधार गए। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज में गहरा शोक व्याप्त है। वे एक सरल, सौम्य, मिलनसार एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनकी रस्म उठाला 13 अप्रैल को स्थानीय बावा लाल दयाल मंदिर, दिलबाग नगर, बस्ती गुजा में सम्पन्न हुई, जहाँ बड़ी संख्या में सगे-संबंधी, मित्रगण एवं नगर की धार्मिक, सामाजिक तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस अवसर पर जालंधर मोहयाल सभा की ओर से भी शोक व्यक्त किया गया। सभा के प्रधान नंद लाल वैद, उपाध्यक्ष डा. एम.बी. बाली, महासचिव एस.के. दत्त, सचिव अशोक दत्ता, पूर्व अध्यक्ष पवन बाली एवं मुनीश बाली, सुखदेव मेहता, चंद्र मोहन मेहता, इंद्र मोहन मेहता, संजीव बाली, हरिकृष्ण बाली, अनिल मेहता छिब्बर सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏



