मोहयाल सभा फरीदाबाद ने प्रतिभाशाली मोहयाल विद्यार्थियों को संमानित किया

मोहयाल सभा फरीदाबाद मोहयाल समाचार
Spread the love

फरीदाबाद 22 नवंबर:- मोहयाल सभा फरीदाबाद की मासिक बैठक अध्यक्ष रमेश दत्ता की अध्यक्षता में स्थानीय मोहयाल भवन मे संपन्न हुई । जिसमें लगभग 55 मोहयाल भाई बहनों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत मोहयाल प्रार्थना से हुई। मोहयाल प्रार्थना के पश्चात दिवंगत आत्माओं की सद्गति के लिए दो मिंट मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
सभा के महासचिव रायजादा केएस बाली ने गत माह की रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई।इस विशेष मासिक बैठक में जरनल मोहयाल सभा द्वारा प्रतिभाशाली मोहयाल विद्यार्थी संमान से संमानित अक्षिता बाली पुत्री दीपक बाली,पौत्री रायजादा केएस बाली व आर्यन मैहता पुत्र संजीव मैहता भी उपस्थित रहे जिन्हें जीएमएस ने पुरस्कृत किया गया था।

(अध्यक्ष रमेश दत्ता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए साथ में सभा के पदाधिकारी एवं बच्चों के अभिभावक)
मोहयाल सभा फरीदाबाद ने हर साल की तरह 60% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मोहयाल मेधावी विद्यार्थियों को संमानित किया । अक्षिता बाली, आर्यन मैहता, कशिश मैहता तथा पलक लौ को अध्यक्ष रमेश दत्ता, जीएमएस सचिव( रिश्ते नाते) नीलिमा दत्ता मैहता तथा सभा के पदाधिकारियों ने सभी को शील्ड के साथ नगद पुरस्कार धनराशि  रूपये 1000/- देकर सम्मानित किया एवं आर्शीवाद दिया भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता अर्जित करतें हुए अपना व अपने समुदाय का नाम रोशन करना।
बैठक में बाला बाली, निशा दत्ता, गायत्री दत्ता, उषा दत्ता एवं अंशु वैद ने अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत करते हुए सभी का मन मोह लिया।
सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगेन्द्र दत्ता और उपाध्यक्ष विनय बक्शी ने सभी सदस्यों से विनम्र आग्रह किया जल्द ही फरीदाबाद की नई डायरेक्टरी का प्रकाशन किया जाना हैं , इसके लिए जिन मोहयाल भाई बहनों ने अपना नाम पत्ता नहीं भेजा है वह अपना नाम पत्ता लिखवा दें जो बैठक में उपस्थित नहीं हो सके उन तक सूचना पहुंचाएं ताकि डायरेक्टरी में सभी का नाम शामिल हो सके।
मेधावी विद्यार्थियों के संमान में सभा की ओर से स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई जिसका सभी ने मिल  बैठ कर कर भोजन किया ।
अध्यक्ष रमेश दत्ता ने अपनी ओर से एवं सभा की ओर से सभी का बैठक में उपस्थित होने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

समाचार : नगेन्द्र दत्ता वरि.उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *