पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: 3100 पेड़ों को ट्री गार्ड से दिलाई आज़ादी

लक्ष्य जनहित सोसाइटी करनाल
Spread the love

करनाल, पवन शर्मा। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में करनाल की लक्ष्य जनहित सोसायटी एक अनूठी पहल कर रही है। संस्था ने “ट्री गार्ड फ्री ट्री अभियान” के तहत अब तक करनाल, नीलोखेड़ी, तरावड़ी, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद और भिवानी में 3100 से अधिक पेड़ों को ट्री गार्ड की जकड़न से मुक्त कराया है।

संस्था के फाउंडर चेयरमैन दिनेश बख्शी ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड समय पर न हटाए जाने के कारण बड़े हो चुके पेड़ों के तनों में धंस जाते हैं और उनके विकास में बाधा बनते हैं। पेड़ों की इस पीड़ा को देखते हुए संस्था ने 1 जुलाई 2021 को इस अभियान की शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे पेड़ों की पहचान कर समयबद्ध तरीके से ट्री गार्ड हटाने की व्यवस्था करने की अपील की।

संस्था के सदस्य मुकेश ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उन पेड़ों को मुक्त कराना है जिनके तनों को ट्री गार्ड नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं हितेश गुप्ता ने कहा कि सही देखभाल के बिना पर्यावरण संरक्षण अधूरा है और संस्था ऐसे सभी पेड़ों को स्वस्थ विकास का अवसर देने के लिए कार्यरत है।

स्थानीय युवा प्रशांत ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे न केवल पेड़ों को नया जीवन मिलेगा, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि लक्ष्य जनहित सोसायटी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में भी सक्रिय है। संस्था के फाउंडर चेयरमैन दिनेश बख्शी 139 बार रक्तदान और 108 बार प्लेटलेट्स दान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर चुके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *