मेहता मित्र सेन वैद मोहयाल सभा करनाल के दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित 

मोहयाल सभा करनाल मोहयाल समाचार
Spread the love

करनाल, 18 जुलाई। मोहयाल बिरादरी के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि श्री मेहता मित्र सेन वैद को सर्वसम्मति से पुनः मोहयाल सभा, करनाल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल 7 जुलाई 2026 से 6 जुलाई 2028 तक रहेगा।
निर्वाचन अधिकारी श्री पी. एस. मेहता द्वारा सर्वसम्मति से निर्वाचित नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी टीम का जोरदार स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सभा समाज सेवा, सामाजिक एकता तथा युवा सहभागिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: श्री मेहता मित्र सेन वैद
उपाध्यक्ष: श्री चंद किशन वैद, श्री भूपिंदर कुमार मेहता
सचिव: रायजादा राजिंदर कुमार बाली
संयुक्त सचिव: श्री अश्विनी कुमार दत्ता
कोषाध्यक्ष: श्री राजीव कुमार दत्ता
कार्यकारिणी सदस्य:
श्री विजय कुमार मेहता, श्री संदीप वैद, श्री हरि किशन मेहता (वैद), श्री सुरेश चंद्र दत्ता तथा श्री राजीव कुमार मेहता।
कार्यकारिणी के तीन सदस्य—रायजादा ललित कुमार बाली, श्री रविंदर सिंह दत्ता एवं श्री राकेश कुमार मेहता—किसी विशेष कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।
मोहयाल बिरादरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि आगामी दो वर्षों में मोहयाल सभा करनाल समाज हित के कार्यों, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा सेवा गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
समाचार: रायजादा राजेन्द्र कुमार बाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *