करनाल बीतें दिनों लक्ष्य जनहित सोसाइटी की ट्री गार्ड फ्री ट्री मुहिम वार्ड 13 में श्याम आहूजा जी के सानिध्य में चली जिसमें वार्ड के पार्षद व आस पास के काफी लोग मुहिम में साथ खड़े नजर आए।दिनेश बक्शी ने कहा कि इस मुहिम को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है यही कारण है कि आज ये मुहिम अपने पांच साल पूरे कर चुकी है और हजारों की संख्या में पेड़ों को ट्री गार्ड से मुक्त किया जा चुका है ।
लक्ष्य जनहित सोसाइटी की ट्री गार्ड ट्री फ्री मुहिम लोगों के दिलों को जीत रही है (दिनेश बक्शी)
जब मुहिम शुरू की गई थी तब ये नहीं सोचा था कि पर्यावरण को बचाने के लिए चलाई ये मुहिम भारत के कई शहरों तक पहुंचेगी और लोग इससे जुड़े आज इससे कई साथी जुड़े और ये मुहिम चला रहे है।अब पेड़ों को लेकर हाईकोर्ट ने भी कहा है कि बिना कोर्ट की परमिशन के पेड़ नहीं काटे जाए।दिनेश बक्शी ने कहा कि पेड़ एक जीवित प्राणी है। जन्म लेता हे बड़ा होता है दुख,दर्द पेड़ को वैसे ही होता है जैसे इंसान को होता है ये बात पहले धार्मिक ग्रंथों तक थी पर अब वैज्ञानिकों ने भी इसे सिद्ध किया है।
करनाल के वार्ड 18 में वार्ड के पार्षद हरजीत सिंह संधू ने इस मुहिम को पर्यावरण के लिए जरूरी बताया उन्होंने कहा कि जिन गार्ड को सुरक्षा के लिए लगाया गया आज वो ही इन पेड़ों के लिए मुसीबत बन गए ओर इनसे पेड़ सूखने की कगार पर पहुंच गए ।
जिसमें पार्षद हरजीत सिंह संधू , शाम आहूजा , लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर समाजसेवी दिनेश बख्शी , प्रशांत , सचिन धवन जी, टंडन ,सुमित पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।




