मोहयाल मित्रम के 5 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। परमपिता परमात्मा से विनती की आपको और शक्ति प्रदान करें। इन 5 वर्षों में अपने देश-विदेश के मोहयाल बिरादरी को आगे ले जाने में जो योगदान दिया है उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। मोहयालों के विभिन्न इलाकों के समाचारों के साथ-साथ हमारी बिरादरी से जुड़े भाई, बहनों, बेटियों, बेटों के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान को प्रमुखता से प्रकाशित करना एक बड़ा काम है, जिससे और लोगों को प्रेरणा मिलती है। आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें। हमारी शुभकामनाएं।
सुरेंद्र मेहता छिब्बर (सीनियर जर्नलिस्ट) प्रधान एम एस जगाधरी वर्कशॉप
मोहयाल सभा प्रेमनगर देहरादून से उपाध्यक्ष श्री हर्षबीर मेहता लिखते हैं:- मोहयाल मित्रम् की पांचवीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई। मोहयाल मित्रम् अपनी पहुंच हर मोहयाल तक एकता और भाईचारे का संदेश पहुंचाएं। शुभकामनाएं। जय मोहयाल।
मोहयाल सभा प्रेमनगर देहरादून से सचिव श्रीमती संतोष बाली ने भी मोहयाल मित्रम् की पांचवीं वर्षगांठ पर “बधाई” दी
श्री अश्विनी मेहता वित्त सचिव जालंधर मोहयाल सभा वर्तमान में कनाडा से मोहयाल मित्रम् की पांचवीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए लिखा है:- ” जय मोहयाल जानकर खुशी अनुभव हुई मोहयाल मित्रम् पांचवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। मोहयाल मित्रम् परिवार को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।
श्री राकेश दत्ता न्यूजीलैंड से मोहयाल मित्रम् की पांचवीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देते हुए लिखा हैं:- जय मोहयाल। मोहयाल मित्रम् न्यूज पोर्टल की पांच वर्षों की गौरवशाली यात्रा की शुभकामनाएं। मोहयाल मित्रम् मोहयाल समुदाय की एकता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का माध्यम बनें।



