नीट परीक्षा में शानदार सफलता: अक्षरा दत्ता ने बढ़ाया मोहयाल समाज का नाम 

मोहयाल समाचार
Spread the love

जम्मू (18 जुलाई 2026) जम्मू-कश्मीर मोहयाल सभा, जम्मू (रजि) ने सुश्री अक्षरा दत्ता को नीट (NEET) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

अक्षरा दत्ता, श्री आदर्श दत्ता एवं श्रीमती मीतू दत्ता की सुपुत्री तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोपाल कृष्ण दत्ता (वार्ड नं. 2, नौशेरा, जम्मू) की पौत्री हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि संपूर्ण मोहयाल समाज का भी मान और सम्मान बढ़ाया है।

जम्मू-कश्मीर मोहयाल सभा, जम्मू (रजि) ने कहा कि अक्षरा की सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

सभा ने विश्वास व्यक्त किया कि अक्षरा दत्ता अपने चिकित्सा क्षेत्र के आगामी सफर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मानवता की सेवा को समर्पित रहेंगी और अपने परिवार, समाज तथा देश का नाम निरंतर रोशन करेंगी।

जम्मू-कश्मीर मोहयाल सभा, जम्मू (रजि) की ओर से सुश्री अक्षरा दत्ता को उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं तथा उनके जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की कामना की गई है।

प्रस्तुति: रोहित पराशर बाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *