नीट में नीलेश दत्ता का शानदार प्रदर्शन, AIR 1305 हासिल कर बढ़ाया मोहयाल समुदाय का मान

मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर, 18 जुलाई। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, जालंधर के होनहार छात्र नीलेश दत्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त की है। परिणाम घोषित होते ही परिवार, विद्यालय और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नीलेश दत्ता, डॉ. मयंक दत्ता एवं डॉ. अर्चना दत्ता के सुपुत्र तथा श्री एस. एस. दत्ता के पौत्र हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और मोहयाल समाज के सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

नीलेश की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन तथा परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।

प्रस्तुति: अशोक दत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *