सेवा और समर्पण का सम्मान: दिनेश बक्शी को पंचमुखी हनुमान स्वरूप भेंट कर किया गया सम्मानित

मोहयाल समाचार लक्ष्य जनहित सोसाइटी करनाल
Spread the love

करनाल: बीतें दिनों श्रीहरि गौसेवा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर दिनेश बक्शी को उनकी निरंतर रक्तदान सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान दिनेश बक्शी को पंचमुखी हनुमान जी का पवित्र स्वरूप भेंट कर उनके सेवा भाव को सराहा गया। वक्ताओं ने कहा कि बक्शी द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और युवाओं को भी ऐसी सेवाओं के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने उनके अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “बिना थके, बिना रुके सेवा में एक कदम” की भावना ही समाज को आगे बढ़ाने का आधार है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज सेवा के इस मिशन को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *