गुरुग्राम ( 19 भी 2026) : मेधावी छात्र जय दत्त पुत्र श्री संजीव दत्त एवं श्रीमती शालिनी दत्त ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और मोहयाल समाज का नाम रोशन किया है। जय दत्त, श्री जगदीश राय दत्त एवं श्रीमती निर्मल दत्त के पौत्र हैं।
जय दत्त ने अकाउंट्स विषय में शत-प्रतिशत 100 अंक तथा बिजनेस स्टडीज़ में 99 अंक हासिल कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। इससे पूर्व भी उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जिसके लिए उन्हें जीएमएस द्वारा “प्रतिभाशाली अवार्ड” तथा मोहयाल सभा गुरुग्राम की ओर से एक वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी।
शिक्षा के साथ-साथ जय दत्त खेलों में भी सक्रिय हैं। वे एक उत्कृष्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं और मोहयाल सभा गुरुग्राम की टीम की ओर से यमुनानगर में आयोजित आरजेडी बी. डी. बाली क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने स्कूल की क्रिकेट टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व किया है।
मोहयाल सभा गुरुग्राम ने जय दत्त एवं उनके परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संजय मोहन , प्रधान गुरुग्राम मोहयाल सभा



