जालंधर मोहयाल सभा की बैठक में गौ सेवा, भारतीय संस्कृति और जैविक जीवनशैली अपनाने पर जोर

मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर ( 25 मई 2026)  गत दिवस जालंधर मोहयाल सभा द्वारा भाई मति दास छिब्बर मोहयाल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त गौ सेवा प्रशिक्षण प्रमुख गुरदेव जी उपस्थित हुए। उन्होंने हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व को बताते हुए कहा को गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौ माता को पूजनीय मानने के प्रमुख कारण हैं कि गाय का दूध अमृत के समान माना जाता है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गुणकारी है। इसके औषधीय गुणों के कारण इसे संपूर्ण आहार माना गया है।वेदों और पुराणों में गाय को पूजनीय कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि गाय के शरीर में सभी तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। भारतीय संस्कृति कृषि प्रधान है। गाय के गोबर से बनी खाद भूमि को उपजाऊ बनाती है और इसका उपयोग जैविक खेती में प्रमुखता से किया जाता है। गाय से प्राप्त पंचगव्य—दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर स्वास्थ्य लाभ और धार्मिक अनुष्ठानों में अत्यंत पवित्र और उपयोगी माने जाते हैं। इसी के साथ गाय अत्यंत शांत, सहनशील और सात्विक जीव है। उसकी सेवा करने से मनुष्य के भीतर दया और शांति का भाव जागृत होता है। इस लिए हम सब को गाय के दूध का ही सेवन करना चाहिये तथा समय निकाल कर गौ सेवा भी ज़रूर करनी चाहिये। इस विषय के साथ साथ ही उन्होंने घर में भी कुछ ज़रूरी सब्जियाँ उगाने के लिये भी सबको प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया की घर में खाली जगह या गमलों का प्रयोग करके हम गाय के गोबर से बनी खाद का इस्तेमाल करके हम जैविक और स्वास्थयदायक सब्जियाँ उगा सकते है और खुद और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते है। प्रधान नन्द लाल वैद ने भी उनकी बातों का समर्थन करते हुए कहा कि गौ माता की सेवा और सुरक्षा अति ज़रूरी है और हमें ये संस्कार अगली पीढ़ी को ज़रूर देने चाहिये। उन्होंने बताया कि पुराने समय में कैसे उनके घर में गाय की खूब सेवा की जाती थी तथा गाय को कुछ होने पर सारा परिवार विचलित और दुखी हो जाता था। इस अवसर पर सभा के सदस्यों द्वारा गुरदेव जी को सिरोपा और सन्मान चिन्ह दे कर सन्मानित भी किया गया। इस अवसर पर एस के दत्ता, जी के बाली, अशोक दत्ता, संदीप छिब्बर, सुनील दत्ता, अजय वैद, राजीव दत्ता, विनोद बक्शी, रवि भूषण चौधरी, सतीश मेहता, रविनंदन चौधरी, सतीश मेहता , विकास मेहता, नीरज दत्ता, परवीन दत्ता, दमयंती चौधरी आदि उपस्थित थे।

समाचार प्रस्तुति: संदीप छिब्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *