मेधावी निलेश दत्ता ने 94.5% अंकों से किया कमाल, मोहयाल समाज का बढ़ाया गौरव

मोहयाल समाचार सीबीएसई परिणाम: चमकते मोहयाल सितारे
Spread the love

जालंधर, 15 मई 2026:- डॉक्टर दंपति के होनहार एवं मेधावी पुत्र निलेश दत्ता ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 94.5% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र निलेश ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल, परिवार तथा मोहयाल समाज का नाम रोशन किया है।
निलेश दत्ता की यह उपलब्धि दत्ता परिवार में शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के मजबूत संस्कारों को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि निलेश ने कक्षा 10वीं में भी 99.4% अंक प्राप्त किए थे। वहीं उनकी बहन गौरी दत्ता ने इस वर्ष कक्षा 10वीं में 99.6% अंक हासिल कर परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।
निलेश के पिता डॉ. मयंक दत्ता एक प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञ हैं, जबकि माता डॉ. अर्चना दत्ता कैंसर रोग विशेषज्ञ के रूप में समाज की सेवा कर रही हैं। उनके दादाजी, जो बैंक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जालंधर मोहयाल सभा के सम्मानित सदस्य हैं और उन्होंने परिवार में उच्च संस्कारों एवं शिक्षा का वातावरण स्थापित किया है।
निलेश दत्ता की इस उल्लेखनीय सफलता पर जालंधर मोहयाल सभा ने दत्ता परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए निलेश को आगामी नीट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करने हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

प्रस्तुति: अशोक दत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *