जालंधर: शहर के कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल की मेधावी छात्रा जाह्नवी दत्ता ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.2% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर है।
जाह्नवी दत्ता, श्री रोहित दत्ता एवं श्रीमती वेनु दत्ता की सुपुत्री तथा श्री डी.के. दत्ता एवं श्रीमती इन्दु दत्ता की पोती हैं। परिवार के अनुसार जाह्नवी की निरंतर मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। जालंधर मोहयाल सभा ने इस सफलता पर परिवार को बधाई देते हुए जाह्नवी दत्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से भी जाह्नवी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।



