91% अंक हासिल कर पार्थ कालिया ने बढ़ाया परिवार व विद्यालय का गौरव

मोहयाल समाचार सीबीएसई परिणाम: चमकते मोहयाल सितारे
Spread the love

जालंधर, (17 मई 2026) होनहार एवं मेधावी विद्यार्थी पार्थ कालिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा बारहवीं (कामर्स स्ट्रीम) में 91% अंक प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। पार्थ कालिया, मनदीप कालिया एवं हिमानी कालिया के सुपुत्र हैं।

पार्थ कालिया, हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन श्री एच. के. बख्शी ( छिब्बर) एवं प्रिंसिपल निर्मल बख्शी के दोहते हैं। पार्थ की उल्लेखनीय सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है तथा शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी पार्थ कालिया ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। पार्थ का सपना भविष्य में एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का है और वे इसी लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी पार्थ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने पार्थ कालिया को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *