राजीव विहार आर्मी सोसायटी की एजीएम में सम्मानित हुई सैन्य उपलब्धि, मेजर जनरल कुलदीप मंगोत्रा को शुभकामनाएँ

मोहयाल सभा पंचकुला मोहयाल समाचार
Spread the love

चंडीगढ़, 30 जून 2026। राजीव विहार आर्मी सोसायटी, मनीमाजरा, चंडीगढ़ की वार्षिक आम सभा (एजीएम) विगत दिवस सोसायटी के अध्यक्ष कर्नल डी.एस. सरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों एवं सोसायटी के निवासियों ने भाग लिया। इस दौरान सोसायटी के विकास, रखरखाव तथा भविष्य की योजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों तथा मोहयाल सभा पंचकुला के अध्यक्ष श्री सुभाष छिब्बर ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बी.एम. बख्शी को उनके दामाद श्री कुलदीप मंगोत्रा के भारतीय सेना में मेज़र जनरल पद पर पदोन्नत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मोहयाल सभा पंचकुला के आजीवन सदस्य ब्रिगेडियर बी.एम. बख्शी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की खुशी सोसायटी के सदस्यों के साथ साझा की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए हाई टी का भी आयोजन किया।
सोसायटी के अध्यक्ष कर्नल डी.एस. सरा ने अपनी ओर से तथा सोसायटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से ब्रिगेडियर बी.एम. बख्शी, मेज़र जनरल कुलदीप मंगोत्रा एवं श्रीमती शगुन बख्शी मंगोत्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से भी श्रीमती शगुन बख्शी मंगोत्रा एवं मेज़र जनरल कुलदीप मंगोत्रा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।
प्रस्तुति: सुभाष छिब्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *