डॉ.नीना छिब्बर को मिला : लघुकथा विधा में अखिल भारतीय चेतना साहित्य सम्मान

मोहयाल समाचार साहित्य जगत
Spread the love

भोपाल ( 23 जून 2026)  साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. नीना छिब्बर को उनकी चर्चित लघुकथा कृति ‘सतोलिया’ के लिए अखिल भारतीय साहित्य चेतना सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चेतना मध्यप्रदेश सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं पर्यावरण संस्था, गाडरवारा के 18वें वार्षिक अधिवेशन में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर देशभर से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों और संस्कृति प्रेमियों ने डॉ. छिब्बर की साहित्यिक उपलब्धियों की सराहना की।
सम्मान स्वरूप डॉ. नीना छिब्बर को प्रशस्ति पत्र, शॉल, स्मृति चिन्ह, नकद राशि तथा मौली रुद्राक्ष माला भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी पुस्तक ‘सतोलिया’ ने मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और जीवन मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त कर पाठकों एवं समीक्षकों के बीच विशेष पहचान बनाई है।
डॉ. नीना छिब्बर को प्राप्त यह सम्मान न केवल उनकी साहित्यिक साधना का सम्मान है, बल्कि हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है। साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मोहयाल मित्रम् परिवार की ओर से सहित्याकार डाॅ नीना छिब्बर को अखिल भारतीय साहित्य चेतना सम्मान 2026 से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई।

अशोक दत्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *