रोज़ पार्क में सीनियर सिटीजन परिवार ने मनाया सरदार निर्मल सिंह का जन्मदिन

जन्मदिन
Spread the love

जालंधर (17 मई 2026)  अर्बन एस्टेट स्थित रोज़ पार्क (पार्क नंबर 5) में प्रतिदिन प्रातः सैर करने वाले सीनियर सिटीजन सदस्यों का समूह सामाजिक सौहार्द, अपनत्व एवं सकारात्मक सोच की सुंदर मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। यहां वरिष्ठ नागरिक एकत्र होकर राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर स्वस्थ चर्चा करते हैं। इस समूह में सेवानिवृत्त अधिकारी, कारोबारी तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े गणमान्य नागरिक शामिल हैं।
सीनियर सिटीजन सदस्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान में भी सक्रिय योगदान देते हैं। वे समय-समय पर पार्क के माली को प्रोत्साहित करते रहते हैं, जिससे पार्क की हरियाली और सुंदर फूलों की देखभाल निरंतर बनी रहती है।
सभी सदस्य प्रतिदिन एक परिवार की तरह मिलते हैं। यदि कोई सदस्य किसी दिन उपस्थित न हो तो उसके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी भी प्राप्त की जाती है। साथ ही, सदस्य अपने साथियों के जन्मदिन भी बड़े उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाते हैं।
इसी क्रम में आज सरदार निर्मल सिंह जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र मोहन मेहता ने उन्हें विशेष उपहार भेंट कर स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। सरदार निर्मल सिंह जी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अर्बन एस्टेट के पूर्व प्रधान रह चुके हैं।
अपने संबोधन में सरदार निर्मल सिंह जी ने सभी सीनियर सिटीजन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए रोज़ पार्क के विकास कार्यों हेतु ₹1000/- का सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक अशोक पुरी, बृज भूषण गुप्ता, नवदीप सिंह, ए.एस. बेदी, अनिल बत्तरा, मनोहर सिंह एवं चड्ढा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री सुरेन्द्र मोहन मेहता जालंधर मोहयाल सभा के सम्मानित सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *