जालंधर मोहयाल सभा की मासिक बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर। जालंधर मोहयाल सभा की मासिक बैठक स्थानीय भाई मतिदास मोहयाल भवन में 29 मार्च को सभा के प्रधान श्री नंद लाल वैद की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पारंपरिक मोहयाल प्रार्थना के साथ हुई, जिसे श्रीमती विनीता मोहन, रेनू चौधरी, प्रवीण दत्ता, विशाखा दत्ता, नीरज दत्ता और संगीता मोहन ने सामूहिक रूप से पढ़ा।

बैठक का संचालन सभा के संगठन सचिव श्री संदीप छिब्बर ने कुशलता से किया। इस अवसर पर सभा की गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए श्रीमती रेनू चौधरी को “मोहयाल ऑफ द मंथ” तथा श्री एस.के. दत्त को “बेस्ट व्हाट्सएप यूज़र ऑफ द मंथ” घोषित किया गया।


सभा की ओर से कैप्टन के.सी. बाली, डॉ. राकेश बाली तथा एनआरआई श्री सुनील चौधरी ‘टिंटू’ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें सप्त ऋषियों का चित्र एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रधान नंद लाल वैद, सचिव अशोक दत्ता, संगठन सचिव संदीप छिब्बर और वित्त सचिव अश्विनी मेहता द्वारा प्रदान किया गया।
बैठक में डॉ. राकेश बाली, कैप्टन के.सी. बाली, विनीता मोहन, शशि दत्ता, सुनील कुमार चौधरी ‘टीटू’ (ऑस्ट्रेलिया), श्रीमती रेनू चौधरी (दत्ता), नीरज दत्ता और कृष्णा मोहन ने सभा की तीन वर्ष की सदस्यता ग्रहण की, जिसके लिए सभा की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।
मोहयाल भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण कार्य को आरंभ करने से पूर्व एक सब-कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी के चेयरमैन श्री नंद लाल वैद होंगे, जबकि श्री विजय छिब्बर, वरुण बाली, सुनील दत्ता और संदीप छिब्बर इसके सदस्य होंगे।
वित्त सचिव श्री अश्विनी मेहता के विदेश जाने के कारण उनकी अनुपस्थिति में श्री राजीव दत्ता को सर्वसम्मति से सह-वित्त सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में महिला विंग की ओर से बैसाखी और भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव रखा गया। महिला विंग की सदस्य श्रीमती प्रवीण दत्ता, संगीता मोहन, विशाखा दत्ता और नीरज दत्ता के सुझावों को सभा ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रधान नंद लाल वैद ने महिला विंग को आश्वस्त किया कि कार्यक्रमों के आयोजन में सभा की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
बैठक के अंत में “आओ खुशियां मिल बांटे” कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अश्विनी मेहता, श्री सुनील चौधरी ‘टिंटू’, श्रीमती रेनू चौधरी और विशाखा दत्ता का जन्मदिन संयुक्त रूप से मनाया गया। सभी सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। अश्विनी मेहता की ओर से जलपान परोसा गया।
सह वित्त सचिव ने बताया डा.राकेश बाली ने विधवा राहत कोष में 2100 /- रूपए, विशाखा दत्ता ने 1100/- रूपए, सुनील चौधरी टिंटू ने 1100 रूपए और प्रधान नंद लाल वैद ने 500/- रूपए सभा फंड में योगदान दिया।

प्रस्तुति: अशोक दत्ता  सचिव जालंधर मोहयाल सभा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.