डाॅ. नीना छिब्बर की काव्य कृति ‘खामोश आवाजें’ सम्मानित

मोहयाल समाचार साहित्य जगत
Spread the love

विशेष संवाददाता, मोहयाल मित्रम्
गुरुग्राम। सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नीना छिब्बर की चर्चित काव्य कृति ‘खामोश आवाजें’ को प्रणेता साहित्य न्यास, गुरुग्राम द्वारा ‘श्रीमती एवं श्री खुशहाल सिंह पयाल सम्मान 2025–2026’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान प्रणेता साहित्य न्यास के वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह के अवसर पर गुरुग्राम स्थित दी एस्टेट्स हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से आए साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में संरक्षक एस.एस.जी. सिसोदिया, श्रीमती निर्मला यादव, श्री शंभू पंवार, डॉ. सविता चड्ढा, डॉ. वनिता शर्मा, डॉ. पुष्पलता तथा श्रीमती शकुंतला मित्तल सहित अनेक विशिष्ट साहित्यकार मंचासीन रहे।
सम्मान स्वरूप डॉ. नीना छिब्बर को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न, नकद राशि तथा प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनकी साहित्यिक उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया। इस सम्मान पर साहित्य जगत एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *