करनाल : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव कमेटी द्वारा सेक्टर 16 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बाबा साहब का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर दिनेश बक्शी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
माननीय राज्यसभा सांसद कृष्ण बौद्ध जी ने दिनेश बक्शी को रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
दिनेश बक्शी पिछले लंबे समय से बिना रुके और बिना थके मानव सेवा में समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में रक्तदान शिविरों का आयोजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
“बिना रुके, बिना थके… सेवा में एक कदम आगे”



