सीबीएसई 10वीं परीक्षा में अस्मी ऋषि ने 98.6% अंक प्राप्त कर बढ़ाया परिवार का गौरव

सीबीएसई परिणाम: चमकते मोहयाल सितारे
Spread the love

बरनाला (29 जुलाई 2026)  सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में अस्मी ऋषि ने 98.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि से उन्होंने अपने माता-पिता, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अस्मी ऋषि, डॉ. गोविना बाली ऋषि एवं डॉ. सुधीर ऋषि की सुपुत्री हैं। अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

अस्मी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया। परिवार ने बताया कि अस्मी आगे भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज की सेवा करने का लक्ष्य रखती हैं।

अस्मी ऋषि  श्रीमती गीता बाली एवं जीके बाली की दोहती है । जालंधर मोहयाल सभा की ओर से ऋषि एवं बाली परिवार को बधाई एवं अस्मी को उज्ज्वल भविष्य के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करने की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रस्तुति: अशोक दत्ता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *