सेवा का सम्मान: ‘ब्लड मैन’ दिनेश बख्शी हुए भजन संध्या में सम्मानित

Uncategorized मोहयाल समाचार लक्ष्य जनहित सोसाइटी करनाल
Spread the love

करनाल (22 अप्रैल 2036): बीतें दिनों समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय लक्ष्य जनहित सोसाइटी के फाउंडर एवं ‘ब्लड मैन’ के नाम से प्रसिद्ध दिनेश बख्शी को आज ‘अपना आशियाना’ संस्था द्वारा आयोजित साध्वी पूर्णिमा दीदी की भजन संध्या के दौरान विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों ने दिनेश बख्शी के रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। संस्था के सदस्यों ने कहा कि बख्शी जी का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है और उनकी निस्वार्थ सेवा भावना हर किसी को आगे बढ़ने का संदेश देती है।

सम्मान प्राप्त करते हुए दिनेश बख्शी ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम ‘लक्ष्य’ का है, जो बिना थके, बिना रुके हर जरूरतमंद की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

“बिना थके, बिना रुके… सेवा में हर कदम – टीम लक्ष्य”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *