विशेष संवाददाता, मोहयाल मित्रम्
जालंधर (27 जुलाई2026) बीतें दिनों जालंधर में प्रकाशित प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘हेल्थ आइकॉन 2026’ सम्मान समारोह में मोहयाल समुदाय के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब जालंधर मोहयाल सभा (रजि.) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जी.के. बाली की सुपुत्री डॉ. गोविना बाली ऋषि को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए ‘हेल्थ आइकॉन 2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
बरनाला (ज़िला संगरूर) स्थित डेंटल लाइफलाइन में वरिष्ठ ऑर्थोडॉन्टिक सर्जन के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकीं डॉ. गोविना बाली ऋषि को यह सम्मान पंजाब के वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रदान किया।
डॉ. गोविना बाली ऋषि ने अपने समर्पण, आधुनिक उपचार पद्धतियों और मरीजों के प्रति संवेदनशील सेवा भाव से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। उनके इस सम्मान से न केवल बाली परिवार, बल्कि समूचे मोहयाल समाज में हर्ष औ
जालंधर मोहयाल सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. गोविना बाली ऋषि को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।



