मां त्रिपुरमालिनी शक्तिपीठ के 15वें वार्षिक मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दीपक बाली ने लिया मां का आशीर्वाद

धार्मिक मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर (4 मार्च 2026)  श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा मां त्रिपुरमालिनी शक्तिपीठ में 15वें वार्षिक मेले का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां त्रिपुरमालिनी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की।
मेले के अवसर पर पंजाब प्रदेश आप के महासचिव एवं पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार दीपक बाली विशेष रूप से उपस्थित हुए और मां त्रिपुरमालिनी जी के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान शीतल विज ने दीपक बाली का मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
दीपक बाली के साथ मोहयाल सभा लांबड़ा के प्रधान एवं जनरल मोहयाल सभा (जीएमएस) की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य गौतम मोहन तथा जालंधर मोहयाल सभा के सचिव अशोक दत्ता ने भी मां त्रिपुरमालिनी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेला पूरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां की कृपा प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.