जालंधर (3 मार्च 2026) हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरु नानक पुरा वेस्ट स्थित शिव शक्ति मंदिर में साईं सेना की ओर से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर के संस्थापक परम पूज्य गुरु श्री राधेश्याम महाराज जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया गया। साईं सेना के सदस्यों ने महाराज जी तथा मंदिर के सेवक श्रीकृष्ण को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
अपने आशीर्वचन में गुरु श्री राधेश्याम महाराज जी ने युवाओं को धर्म और संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि “धर्म की रक्षा करें, धर्म आपकी रक्षा करेगा।” उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर साईं सेना के प्रधान लवली, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार हैप्पी, सदस्य करतार यादव ,डॉ. अजय दत्ता, आयुष दत्ता, अशोक दत्ता , मोनू ,यश तथा संजीव सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।


