जालंधर। मोहयाल समाज के विश्वसनीय एवं सकारात्मक समाचार मंच ‘मोहयाल मित्रम्’ ने आज अपनी सफल यात्रा के चार वर्ष पूर्ण कर गौरवपूर्ण ढंग से पांचवें वर्ष में प्रवेश कर लिया है।

15 जुलाई 2022 में जनरल मोहयाल सभा (जीएमएस) के माननीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार दत्त द्वारा इस न्यूज पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। स्थापना के समय से ही मोहयाल मित्रम् का उद्देश्य विश्वभर में बसे मोहयाल समाज को एक सशक्त मंच पर जोड़ना तथा समाज से जुड़े प्रेरणादायी, रचनात्मक और सकारात्मक समाचारों को प्रत्येक मोहयाल परिवार तक पहुँचाना रहा है।
यह न्यूज पोर्टल समाज के उन व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं के कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है, जो धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सेवा एवं राजनीतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर मोहयाल समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। मोहयाल मित्रम् की विशेषता यह है कि इसमें केवल सकारात्मक, प्रेरणादायी एवं समाज हित के समाचारों को ही स्थान दिया जाता है, जिससे समाज में उत्साह, एकता और सेवा की भावना को निरंतर बल मिलता रहे।
चार वर्षों की इस सफल यात्रा में देश-विदेश से मोहयाल समाज का भरपूर स्नेह, विश्वास और सहयोग प्राप्त हुआ है। इसी विश्वास और सहयोग ने मोहयाल मित्रम् को समाज की एक सशक्त एवं लोकप्रिय डिजिटल पहचान प्रदान की है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मोहयाल मित्रम् परिवार सभी पाठकों, समाचार प्रेषकों, समाजसेवियों, विभिन्न मोहयाल सभाओं तथा सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। साथ ही विश्वास दिलाता है कि आने वाले वर्षों में भी यह मंच निष्पक्षता, विश्वसनीयता और सकारात्मक पत्रकारिता के अपने मूल उद्देश्य के साथ समाज की सेवा करता रहेगा।
आप सभी के स्नेह, सहयोग और विश्वास से ही यह यात्रा संभव हुई है। आइए, हम सब मिलकर मोहयाल समाज की उपलब्धियों, संस्कारों और सेवा कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।
अशोक दत्ता, सम्पादक मोहयाल मित्रम्



