मोहयाल समाज की बुलंद आवाज़ ‘मोहयाल मित्रम’ को पाँचवें वर्ष में प्रवेश पर हार्दिक अभिनंदन”

मोहयाल समाचार
Spread the love

मोहयाल सभा की बुलंद आवाज “मोहयाल मित्रम” (com.) के सफलतापूर्वक पाँचवें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि “मोहयाल मित्रम” निरंतर सत्य, समाज सेवा, संस्कृति और सामाजिक एकता की अलख जगाता रहे। आदरणीय भाई अशोक दत्ता जी आपकी लेखनी मोहयाल समाज को नई दिशा, नई चेतना और सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करती रहे।

यह मंच आने वाले वर्षों में भी समाज की बुलंद आवाज़ बनकर जन-जन तक अपनी निष्पक्ष, सार्थक और प्रेरणादायी पहचान बनाए रखे। आपकी सफलता निरंतर नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे तथा समाज हित में आपका योगदान और अधिक सशक्त होता रहे।

पाँचवें वर्ष में प्रवेश की समस्त संपादक मंडल, सहयोगियों, पाठकों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

सादर प्रणाम एवं मंगलकामनाएँ।

रवि बख्शी

संपादक राष्ट्र का माेह , सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *