“मोहयाल समाज की बुलंद आवाज़ ‘मोहयाल मित्रम’ को पाँचवें वर्ष में प्रवेश पर हार्दिक बधाई”

मोहयाल समाचार
Spread the love

मोहयाल सभा गुड़गांव  की ओर से मित्रम् को पांचवें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई।

संजय मोहन प्रधान मोहयाल सभा गुड़गांव।

मोहयाल समाज की बुलंद आवाज “मोहयाल मित्रम् ” के पांचवे वर्ष पर हार्दिक शुभकामनाऍं बधाई l
राजेश बाली
वित्त सचिव
मोहयाल सभा प्रेमनगर, देहरादून l

मोहयाल मित्तरम की पाँचवीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएँ
आदरणीय श्री अशोक दत्ता जी,
आपकी निष्ठा, समर्पण और अथक मेहनत ने मोहयाल मित्तरम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि तक पहुँचाया है। इस उल्लेखनीय सफलता के लिए आपको हार्दिक बधाई।
मैं, एल. पी. मेहता, देहरादून, मोहयाल मित्तरम का नियमित पाठक एवं सहयोगी हूँ। मैं आपके इस उत्कृष्ट मंच की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। ईश्वर करे आपके सभी सपने साकार हों और मोहयाल मित्तरम इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाज सेवा के लिए मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।
— एल. पी. मेहता
मोहयाल, देहरादून

मोहयाल मित्तरम के सफल पाँचवें वर्ष में प्रवेश पर हार्दिक शुभकामनाएँ
आदरणीय श्री अशोक दत्ता जी के अथक परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप “मोहयाल मित्तरम” आज सफलतापूर्वक अपने पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
आपने मोहयाल समाज की प्रत्येक उपलब्धि, सामाजिक गतिविधि और प्रेरणादायक समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित कर समाज को एक सशक्त मंच प्रदान किया है। इसके लिए आप हार्दिक साधुवाद एवं बधाई के पात्र हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप इसी प्रकार निष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव से मोहयाल समाज की सेवा करते रहें तथा “मोहयाल मित्तरम” निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे।
हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ।

पवन दत्ता उपाध्यक्ष, मोहयाल सभा यमुनानगर (हरियाणा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *