मोहयाल मित्रम् के पाँच गौरवशाली वर्ष : समाज सेवा और पत्रकारिता का प्रेरक सफर

मोहयाल समाचार
Spread the love

पंचकूला। मोहयाल मित्रम् के पाँच सफल वर्ष पूर्ण होने पर मोहयाल सभा, पंचकूला के वरिष्ठ सदस्य एवं जनरल मोहयाल सभा (GMS), दिल्ली की प्रबंध समिति के सदस्य श्री सुभाष छिब्बर ने प्रधान संपादक एवं जालंधर मोहयाल सभा के सचिव श्री अशोक दत्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में श्री छिब्बर ने कहा कि श्री अशोक दत्ता ने अपनी अटूट मोहयाल भावना, समर्पण और निरंतर सक्रियता के बल पर मोहयाल मित्रम् को पूरे समाज की गतिविधियों का एक विश्वसनीय एवं प्रभावशाली समाचार मंच बनाया है। समाज के प्रत्येक वर्ग की खबरों को समय पर प्रकाशित कर उन्होंने समुदाय को एक मजबूत सूत्र में पिरोने का सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने विशेष रूप से मोहयाल सभा, पंचकूला की मासिक बैठक को मोहयाल मित्रम् में दिए गए आकर्षक और प्रभावशाली कवरेज की प्रशंसा करते हुए इसके लिए श्री दत्ता का आभार व्यक्त किया।

श्री छिब्बर ने सुझाव दिया कि समाज की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों से परिचित कराने के उद्देश्य से मोहयाल मित्रम् में प्रत्येक माह प्रसिद्ध मोहयाल विभूतियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी (क्विज़) का पुनः आरंभ किया जाए। उनका मानना है कि यह पहल युवाओं में अपने इतिहास, संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूकता तथा गर्व की भावना को और सुदृढ़ करेगी।

उन्होंने अंत में कहा कि जालंधर मोहयाल सभा के सचिव और मोहयाल मित्रम् के प्रधान संपादक जैसी दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का श्री अशोक दत्ता द्वारा निष्ठा, दक्षता और समर्पण के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है, जो पूरे मोहयाल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *