हनुमान जन्मोत्सव पर देवी तालाब मंदिर में चौधरी परिवार ने किया नमन, 35 फुट प्रतिमा के समक्ष मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Uncategorized
Spread the love

जालंधर, 2 अप्रैल:
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सिद्ध पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में चौधरी परिवार ने भगवान हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर रविनंदन चौधरी ‘शेरू’ अपने पुत्र अतुल चौधरी, पुत्रवधू कोकिल चौधरी, पोती हिता चौधरी और पोते दक्ष चौधरी के साथ मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की।


मंदिर प्रांगण में स्थापित लगभग 35 फुट ऊंची भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा चौधरी परिवार की श्रद्धा का प्रतीक है। यह प्रतिमा चौधरी परिवार के मुखिया स्वर्गीय श्री राजेश्वर चौधरी द्वारा अपने बड़े भाइयों स्वर्गीय राज कुमार चौधरी और स्वर्गीय राजेंद्र कुमार चौधरी की पावन स्मृति में जयपुर से मंगवाकर स्थापित करवाई गई थी, जो आज श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
प्रतिमा के समीप भगवान परशुराम जी का मंदिर भी चौधरी परिवार की ओर से निर्मित कराया गया है। स्वर्गीय राजेश्वर चौधरी अपने जिंदादिल स्वभाव और समाज सेवा के लिए जाने जाते थे। उन्होंने मोहयाल समुदाय में एकता और भाईचारे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई तथा वे जनरल मोहयाल सभा (जीएमएस) के ट्रस्टी भी रहे।
मोहयाल रत्न स्वर्गीय रायजादा बी.डी. बाली, तत्कालीन अध्यक्ष जीएमएस, से उनके अत्यंत आत्मीय संबंध थे। उन्होंने हरिद्वार स्थित मोहयाल आश्रम में एक कमरा बनवाने के साथ-साथ आश्रम परिसर में भगवान परशुराम जी की एक सुंदर प्रतिमा भी चौधरी परिवार की ओर से स्थापित करवाई।
परिवार की संयुक्त परंपरा और सौहार्दपूर्ण वातावरण को मजबूत बनाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्तमान में परिवार के मुखिया राज भूषण चौधरी के मार्गदर्शन में चौधरी परिवार इस विरासत को आगे बढ़ा रहा है।
रविनंदन चौधरी ने बताया कि जालंधर में भगवान हनुमान जी की इस विशाल प्रतिमा की स्थापना में उस समय देवी तालाब मंदिर के सुरक्षा अधिकारी रहे पुष्प बाली का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए चौधरी परिवार सदैव उनका आभारी रहेगा।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भगवान हनुमान जी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। ️

प्रस्तुति : अशोक दत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published.