जोधपुर(19 मार्च 2026) :- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, संवत 2083 एवं नवरात्रि के पावन प्रथम दिन देवी कृपा से साहित्य जगत में एक नई कृति का आगमन हुआ। प्रसिद्ध लेखिका डॉ. मीना छिब्बर की नवीन पुस्तक ‘कठिन समय में’ (क्षणिका-संग्रह) का आवरण पृष्ठ सार्वजनिक किया गया।
यह कृति जीवन के संघर्षपूर्ण पलों में सकारात्मक सोच और आत्मबल को प्रेरित करने वाली रचनाओं का संग्रह है। पुस्तक का आकर्षक आवरण पाठकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है, जिसमें भावनाओं और जीवन की जटिलताओं को कलात्मक रूप में दर्शाया गया है।
साहित्य प्रेमियों में इस नई पुस्तक को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और आशा है कि यह कृति पाठकों के मन में विशेष स्थान बनाएगी।
प्रस्तुति: अशोक दत्ता


