पुरानी पुंछ निवासी स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश दत्ता की सुपुत्री हिमशिखा भारद्वाज ने प्रतिष्ठित जेकेएएस (JKAS) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और पूरे मोहयाल समाज का नाम रोशन किया है।
हिमशिखा भारद्वाज ने जेकेपीएससी की प्रशासनिक सेवा परीक्षा, जो केंद्र की आईएएस परीक्षा के समकक्ष मानी जाती है, में सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ निश्चय का बड़ा योगदान रहा है।
यह गर्व का विषय है कि चयन सूची में हिमशिखा भारद्वाज एकमात्र मोहयाल युवती हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से पूरे मोहयाल परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हिमशिखा भारद्वाज को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
समाचार प्रस्तुति: इंजिनियर चौधरी पुनीत दत्ता, गांव द्राबा जिला पुंछ (जेएंडके)


