स्व.बाली जी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए यमुनानगर टीम चयन की तैयारियां तेज

मोहयाल सभा यमुनानगर मोहयाल समाचार
Spread the love

विशेष संवाददाता, मोहयाल मित्रम् पवन दत्ता 
यमुनानगर (2 अगस्त 2026) मोहयाल सभा, यमुनानगर की मासिक बैठक मोहयाल भवन में सभा के प्रधान श्री विपिन मोहन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पारंपरिक मोहयाल प्रार्थना से किया गया।
बैठक में पिछले माह लिए गए निर्णयों एवं उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सदस्यों ने संगठनात्मक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
बैठक का प्रमुख विषय आगामी अक्टूबर माह में फरीदाबाद में आयोजित होने वाले स्वर्गीय मोहयाल रत्न रायजादा बीडी बाली स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यमुनानगर की सशक्त टीम का चयन रहा। इस संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से टीम चयन की जिम्मेदारी एडवोकेट श्री मोहित छिब्बर को सौंपी गई। श्री मोहित छिब्बर ने यह दायित्व सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर एक मजबूत एवं संतुलित टीम का गठन किया जाएगा, जो यमुनानगर का श्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रधान श्री विपिन मोहन ने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *