जालंधर : गत दिवस गांव लांबडा में मोहन जाति के जठेरे पूजन बड़े श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ संपन्न हुए। गांव लांबडा में मोहन परिवारों की बड़ी संख्या निवास करती है, जिसके चलते इस पावन अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से भी अनेक मोहन परिवार यहां पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह लगभग 11 बजे हवन-पूजन से हुई, जिसमें मोहयाल सभा लांबडा के प्रधान गौतम मोहन, सचिव संजीव मोहन, सतीश मोहन, रोहित मोहन तथा जालंधर मोहयाल महिला विंग की वरिष्ठ सदस्य संगीता मोहन ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया।
संगीता मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव के साथ जठेरे पूजन में भाग लेते रहे।
पूरा वातावरण धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता से सराबोर रहा।


