प्रेमनगर मोहयाल सभा की बैठक सम्पन्न, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

मोहयाल सभा प्रेमनगर देहरादून मोहयाल समाचार
Spread the love

देहरादून ( 17 मार्च 2026) : प्रेमनगर मोहयाल सभा की मासिक बैठक 22 फरवरी 2026 को सभा के अध्यक्ष श्री डी. एन. दत्ता के निवास स्थान, 365/III किशन नगर, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं अध्यक्ष श्री डी. एन. दत्ता ने की। बैठक का शुभारंभ सचिव श्रीमती संतोष बाली द्वारा मोहयाल प्रार्थना के साथ किया गया।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही सचिव श्रीमती संतोष बाली द्वारा पढ़कर सुनाई गई, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके पश्चात वित्त सचिव श्री राजेश बाली ने जनवरी 2026 माह का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने मंजूरी प्रदान की।
बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। साथ ही यह भी चर्चा हुई कि 6, 7 और 8 मार्च को हरिद्वार स्थित मोहयाल आश्रम में आयोजित होने वाली अध्यक्ष-सचिव बैठक में सभा के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
बैठक के बाद सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ जलपान व स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर श्रीमती संतोष बाली द्वारा कृष्ण भजन भी प्रस्तुत किया गया। अंत में शांतिपाठ के साथ बैठक का समापन हुआ तथा सभी सदस्यों ने मेजबानी के लिए श्री डी. एन. दत्ता व उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त 6 से 8 मार्च तक हरिद्वार में आयोजित अध्यक्ष-सचिव बैठक में प्रेमनगर मोहयाल सभा की ओर से अध्यक्ष श्री डी. एन. दत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हर्षबीर एस. मेहता, श्री चेतन बाली तथा सचिव श्रीमती संतोष बाली ने भाग लिया। बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।
इस दौरान प्रतिनिधियों ने हरिद्वार में आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला का भी आनंद लिया। भोजन एवं आवास की व्यवस्थाएं भी अत्यंत सुचारू और संतोषजनक थी।

श्री डी.एन. दत्ता , अध्यक्ष, संपर्क नंबर: 8279878962
श्रीमती संतोष बाली,सचिव, संपर्क नंबर: 7906254156

Leave a Reply

Your email address will not be published.