जालंधर मोहयाल सभा की मासिक बैठक में गणतंत्र दिवस की गरिमा और मोहयाल इतिहास का संदेश

जालंधर मोहयाल सभा मोहयाल समाचार
Spread the love

जालंधर मोहयाल सभा की मासिक बैठक 26 जनवरी को स्थानीय मोहयाल भवन में सभा के प्रधान श्री नंद लाल वैद की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मोहयाल प्रार्थना से की गई।

मंच संचालन संगठन सचिव श्री संदीप छिब्बर ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधान श्री नंद लाल वैद ने सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पावन दिवस की ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।
मंच संचालक श्री संदीप छिब्बर ने मोहयाल समुदाय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपनी समृद्ध विरासत और परंपराओं की जानकारी युवा पीढ़ी तक अवश्य पहुंचानी चाहिए, ताकि वे अपने इतिहास पर गर्व कर सकें।

महासचिव एसके दत्त ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा बसंत पंचमी के दिन मोहयाल भवन में पहली बार मोहयाल रत्न श्री पीके दत्ता जी पधारे उन्होंने मोहाली भवन का अवलोकन करते हुए सराहना की भविष्य में भवन-निर्माण की आगामी कार्यों में सहयोग देने की बात कही।

सभा के सचिव श्री अशोक दत्ता ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बताया कि चौधरी परिवार की पुत्रवधू धर्मपत्नी श्री सुशील कुमार चौधरी (डोलू) कनाडा एनआरआई को जब मोहयाल सभा की मासिक बैठक की जानकारी मिली तो उन्होंने स्वयं बैठक में उपस्थित होकर मोहयालियत का परिचय दिया, जो समुदाय के प्रति उनकी भावना को दर्शाता है।

इस अवसर पर पलक मोहन एवं वेदिका मोहन ने देशभक्ति गीत एवं धार्मिक भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। उनके सराहनीय प्रस्तुतीकरण के लिए सभा की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया गया।


सभा की ओर से श्रीमती रमन चौधरी को महिला विंग की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती प्रवीण दत्ता द्वारा सिरोपा तथा प्रधान श्री नंद लाल वैद द्वारा सप्त ऋषियों का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


बैठक में सचिव श्री अशोक दत्ता ने व्हाट्सएप ग्रुप के सदुपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों द्वारा अनावश्यक संदेश भेजे जाने से सभा की महत्वपूर्ण सूचनाएं कई बार सदस्यों तक नहीं पहुंच पातीं। उन्होंने सभी से व्हाट्सएप का सकारात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण उपयोग करने की अपील की।


व्हाट्सएप के बेहतर और सार्थक उपयोग के लिए इस माह “बेस्ट व्हाट्सएप यूजर ऑफ द मंथ” का सम्मान श्रीमती दमयंती चौधरी को प्रदान किया गया।

आओ खुशियां मिल बांटे कार्यक्रम में श्रीमती दमयंती चौधरी एवं पलक और वेदिका मोहन ने जन्मदिन केक काटकर संयुक्त रूप से मनाया। सभा की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं गई।

श्रीमती रमन चौधरी की ओर से सभा फंड में ₹2000/- का योगदान दिया गया। सभा की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और अंत में राष्ट्र, समाज एवं मोहयाल समुदाय की उन्नति की कामना की गई।

समाचार प्रस्तुति:मोहयाल मित्रम्

Leave a Reply

Your email address will not be published.