मोहयाल मित्रम् 13 फरवरी:- बीते दिनों गीता जयंती पर हरियाणा सरकार एवं मनीषी स्वामी ज्ञाननंद जी के मार्गदर्शन में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा यात्रा में अनेक झांकियां गीता के उपदेशों पर आधारित थी। लक्ष्य जनहित सोसायटी समाजिक और मानवता के हित में कार्य करतीं हैं इस के अलावा धार्मिक कार्यों में भी बडचढ कर हिस्सा लेती हैं। सोसायटी द्वारा गीता के पांचवें अध्याय पे एक झांकी प्रस्तुत की गई जिसके चलते बीते दिनों करनाल प्रशासन ने लक्ष्य जनहित सोसायटी के फाउंडर दिनेश बक्शी को सम्मानित किया। जिसमें VUMM जैन पब्लिक स्कूल के बच्चे कृष्ण और अर्जुन के रूप में तैयार हुए।
