जालंधर मोहयाल सभा की ओर से स्थानीय मोहयाल भवन में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गौरव और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सभा के प्रधान श्री नंद लाल वैद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
प्रधान श्री नंद लाल वैद ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक और संवैधानिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में श्री एस.के. दत्त, संदीप छिब्बर, श्री प्रदुम्न वैद, श्री अशोक दत्ता, श्री हर्ष मोहन मेहता , श्री कृष्णा मोहन, श्री प्रवीण दत्ता, श्रीमती वनिता मोहन, श्रीमती राज रानी दत्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।



