रामायण को जाने प्रश्न मंच कार्यक्रम : रवि बख्शी

मोहयाल समाचार
Spread the love

सहारनपुर (रवि बख्शी) :- विगत रात्रि बेरी बाग स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर पंडित अनिल कोदंड के सानिध्य में रामायण को जाने प्रश्न मंच प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ । जिसमें बच्चों ने रामायण में श्लोको की संख्या 24000, भरत की पत्नी मांडवी, रावण की माता का नाम कैकसी, ताड़का रावण की नानी लगती थी । ऐसे 100 से ज्यादा सवालों के जवाब नन्हे मुन्ने बच्चों ने फटाफट देकर सभी को चकित कर दिया।
गांधी पार्क रामलीला में श्री राम का अभिनय करने वाले पंडित उद्धव शर्मा व रावण राजीव यादव ने अपने-अपने संवाद सुनाकर कर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया सभी ने खूब तालियां बजाई।
कथा व्यास पंडित अनिल कोदंड ने कहा रामायण हिंदू धर्म का ऐसा धार्मिक ग्रंथ है जिसके माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास ने सभी पात्रों को घर-घर पहुंच कर मानवीय आदर्श का पात्रबना दिया।
वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र छबीली ने कहा सारंग संस्था का उद्देश्य स्कूली छात्रों में अपने देश संस्कृति तथा धर्म के विषय की जानकारी उत्पन्न करना है जिससे अपने देश पर गर्व कर सकें।
पोस्ट वार्डन अरुण कुमार सूरी ने भी बच्चों को संस्कारवान बने पर बल दिया।

रामायण को जाने प्रश्न मंच कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव रवि बख्शी ने गुदगुदाते हुए किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय छोकरा, अतुल सचदेवा, आशु चावला ,धर्मेंद्र बत्रा, गौरव भंडारी ,राजेंद्र राजपूत मंजू शर्मा आरती शर्मा ,सोनिया खेड़ा ,कीर्ति शर्मा, सुमन छोकरा आदि उपस्थित रहे। नित्या,वंशा, अभिराज मुटनेजा, खुशी खुराना, दिव्या ,महक, रिया ,आस्था ,दिया, तरुण ,मान्य
प्रतिभागी बच्चों को संस्था द्वारा सम्मान पत्र देकर इनका अभिनंदन किया गया।


 रवि बख्शी संपादक: राष्ट्र का मोह
सचिव: मोहयाल सभा सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *