पीतमपुरा सदाशिव मंदिर प्रबंध समिति को मिला नया नेतृत्व, योगेश मेहता सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

मोहयाल समाचार
Spread the love

नई दिल्ली (28 जनवरी 2026) – गत दिवस पीतमपुरा स्थित प्राचीन सदाशिव मंदिर प्रबंध समिति की बैठक मंगलवार को मंदिर परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में क्यूयू ब्लॉक निवासी योगेश मेहता को सर्वसम्मति से मंदिर प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना गया। यह मंदिर पीतमपुरा क्षेत्र में सबसे बड़ा है जोकि लगभग 2000 गज के करीब है। इसकी भव्यता देखते बनती हैं।

गौरतलब है कि योगेश मेहहता पिछले लगभग दस वर्षों से सदाशिव मंदिर से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और मंदिर की धार्मिक, सामाजिक व व्यवस्थागत गतिविधियों में निरंतर योगदान देते आ रहे हैं। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री ऋषि पाल द्वारा योगेश मेहता के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से स्वीकृति प्रदान की।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए योगेश मेहता ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सभी को साथ लेकर मंदिर की सुंदरता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही मंदिर प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में इस सर्वसम्मत निर्णय को लेकर प्रसन्नता का माहौल ।
योगेश मेहता मोहयाल ब्राह्मण समुदाय की सर्वोच्च संस्था जनरल मोहयाल सभा रजि के उपाध्यक्ष भी हैं।

समाचार प्रस्तुति: मोहयाल मित्रम्

Leave a Reply

Your email address will not be published.