जीएसएम बैठक में विधवा पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव पारित एवं घोषित किए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम

जीएमएस मासिक बैठक मोहयाल समाचार
Spread the love

नई दिल्ली, 14 जून 2026 :- जनरल मोहयाल सभा (GMS) की मासिक मैनेजिंग कमेटी बैठक जीएमएस मुख्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय यूथ कैंप की सफलता तथा सभा की विभिन्न गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान यूथ कैंप पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रस्तुत किया गया, जिसमें ऋषिकेश में आयोजित साहसिक गतिविधियों की झलक दिखाई गई। वीडियो में जीएमएस के अध्यक्ष श्री विनोद दत्त द्वारा भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग तथा वाटर राफ्टिंग में भाग लेने के दृश्य भी प्रदर्शित किए गए। सदस्यों ने इसे युवाओं में साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

अध्यक्ष श्री विनोद दत्त ने अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों और समाजहित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभा लगातार जरूरतमंद विधवाओं , विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता ताकि उनकी पढ़ाई में रूकावट न आए इसके लिए कार्य कर रही है।

बैठक में विधवा सहायता योजना पर विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि श्री विनोद दत्त के अध्यक्ष बनने के समय विधवा पेंशन राशि 1,000 रुपये प्रतिमाह थी, जिसे बढ़ाकर 1,500 रुपये किया गया था। अब आगामी वर्ष से इसे बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने की भी घोषणा की गई।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। अध्यक्ष श्री विनोद दत्त ने बताया प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह सितंबर माह में, मोहयाल रत्न रायजादा बी.डी. बाली स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट अक्टूबर में फरीदाबाद में, तथा वार्षिक आम बैठक (AGM) नवंबर में आयोजित की जाएगी।

“कार्यवाही का विस्तृत विवरण जीएमएस की आधिकारिक पत्रिका ‘मोहयाल मित्र’ के जुलाई अंक में प्रकाशित किया जाएगा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *