होशियारपुर :- मोहयाल ब्राह्मण जाति बाली (गोत्र पराशर) के जठेरों के पावन स्थल मंदिर दादी मथुरा जी, गांव नंगल खुर्द, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) में 21 जून 2026 (रविवार) को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार मेले में पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु अटूट लंगर तथा शीतल मीठे जल की छबील की विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु दादी मथुरा जी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आयोजन समिति ने बाली गोत्र पराशर से संबंधित समस्त मोहयाल समाज के भाई-बहनों एवं बच्चों से सपरिवार मेले में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया है। समिति ने समाज के लोगों से यह भी अपील की है कि वे इस सूचना को अपने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस आयोजन में सहभागी बन सकें।
आयोजकों का कहना है कि यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।
संपर्क सूत्र
एस.के. बाली – 94636-73197
ए.के. बाली – 98157-10669
एम.एल. बाली – 98150-40992
ए.के. बाली – 79865-65626
प्रस्तुति: मोहयाल मित्रम् के मित्र द्वारा
मोहयाल बिरादरी से जुड़े समाचार पढ़ने के लिए मोहयाल मित्रम् न्यूज पोर्टल के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें एवं अपने मोहयाल मित्रों को ग्रुप ज्वाइन करवाए।



