ऋचा वैद की कविता “अच्छा हुआ” चयनित हुई : मिला संमान पत्र

मोहयाल समाचार साहित्य जगत
Spread the love

“शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी कविता प्रतियोगिता 2024 में श्रीमती ऋचा वैद , दिल्ली की कविता चयनित हुई और सम्मान पत्र प्रदान किया गया।”
यह श्रीमती ऋचा वैद‌ को “अच्छा होगा”कविता पर मिला है।

शीर्षक:- अच्छा होगा
कहते हैं जो होगा अच्छा होगा
सुना है टूट गए हो तुम
शायद अब नव निर्माण होगा
पौधा बनना है अगर बीज़ को
पहले मिट्टी में दफन होना होगा
ठोकर खा कर गिर गए इक बार
फिर से बनी रफ़्तार इस बार
शायद अब मंज़िल पर पहुँचना होगा
आँधियों से बुझ गये जो दीये
उन दीयों को शायद अब सवेरा देखना होगा
जी भर कर रो लिये इस बार
पोंछ दिए आँसू अब की बार
शायद खुशियों के पल अब देखने होंगें
घिर आये ग़मों के बादल अब
शायद सुखों की बारिश में भीगना होगा
छूट गए जो दोस्त पुराने
वो गालियाँ, वो हमारे सारे
शायद रिश्ते नए संजोने होंगें
जो होता है अच्छे के लिए होता है
जब भी हो अब बुरा कुछ भी
मान लो कुछ नया होने की
लगी है तैयारी होने

ऋचा वैद (दिल्ली)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *