समाचार यह यादगार चित्र वर्ष 2007 के उन सुनहरे पलों की याद दिलाता है, जब जालंधर शहर में जीएमएस के सौजन्य से तीन दिवसीय मोहयाल यूथ कैंप का भव्य आयोजन किया गया था। इस सफल आयोजन का नेतृत्व यूथ मोहयाल सभा के प्रधान श्री पुष्प बाली ने किया।
कैंप के दौरान उस समय के जीएसएम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ओ.पी. मोहन के जालंधर रेलवे स्टेशन आगमन पर उनका अत्यंत गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। चौधरी परिवार के मुखिया श्री राजेश्वर चौधरी ने रायजादा बी.डी. बाली तथा श्री ओ.पी. मोहन को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, जबकि अन्य सदस्यों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पुष्प बाली अध्यक्ष ,अशोक दत्ता महासचिव , ज्ञान प्रकाश दत्ता उपाध्यक्ष, एस.के. दत्ता महासचिव मोहयाल सभा, रविनंदन चौधरी ‘शेरू’ उपाध्यक्ष, सोहन सिंह बाली सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह यूथ कैंप अपने आप में एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन सिद्ध हुआ। कैंप की सफलता में चौधरी परिवार के विशेष सहयोग तथा पुष्प बाली के नेतृत्व में कार्यरत समर्पित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जालंधर मोहयाल सभा को तीन दिवसीय यूथ कैंप की मेज़बानी का अवसर मिला जिसे आज भी मोहयाल समाज स्नेह और गर्व के साथ याद करता है।



