हरिद्वार – ऋषिकेश में लगेगा मोहयाल यूथ कैंप 2026

मोहयाल समाचार
Spread the love

नई दिल्ली (13मई 2026) जनरल मोहयाल सभा (GMS) द्वारा युवाओं को एकजुट करने, सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से “मोहयाल यूथ कैंप–2026” का आयोजन 5 जून से 7 जून 2026 तक हरिद्वार एवं ऋषिकेश में किया जा रहा है। यह विशेष कैंप 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित होगा।
जीएमएस अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के मार्गदर्शन में आयोजित इस तीन दिवसीय कैंप में देशभर की विभिन्न मोहयाल सभाओं से अनुरोध किया गया है वह 5 से 6 युवाओं को कैंप में भेज सकते हैं । कैंप में भाग लेने वाले युवाओं का नाम, आयु एवं मोबाइल नंबर भेजना होगा।
कैंप के पहले दिन 5 जून को प्रतिभागी हरिद्वार पहुंचेंगे, जहां स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 6 जून की सुबह सभी युवा ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे , जहां रोमांचक रिवर राफ्टिंग, रिसॉर्ट प्रवास एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा प्रस्तुतियां, गीत-संगीत और डीजे म्यूजिक आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
रिसॉर्ट में सीमित आवास व्यवस्था को देखते हुए सभी सभाओं से अनुरोध किया गया है कि वे 25 मई 2026 तक कैंप में भाग लेने वाले युवाओं के विवरण भेज दें, ताकि उचित प्रबंध किए जा सकें।
सभी विवरण ईमेल gmsoffice2003@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क:
श्री योगेश मेहता  – उपाध्यक्ष, यूथ अफेयर्स एवं संयोजक
📞 9968400800, 9811338000
श्री अश्वनी बक्शी  – चेयरमैन, यूथ एवं कल्चरल अफेयर्स
📞 9992211065
श्री मनु मेहता  – सचिव, यूथ एवं कल्चरल अफेयर्स
📞 9891409990
श्री शोनिक मेहता – संयुक्त सचिव, पीआर, यूथ एवं कल्चरल अफेयर्स
📞 8091544000
श्री संजीव बाली  – संयुक्त सचिव, पीआर, यूथ एवं कल्चरल अफेयर्स
📞 7678262318

सभी सभाओं के प्रधान एवं महासचिव सुनिश्चित करें इस कैंप में युवाओं की भागीदारी रहें। कुछ युवकों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए आयु सीमा को बढ़ाकर 35 वर्ष कर दी गई है। पहले आयु वर्ग 18 से 30 वर्ष की रखीं गई थी। कैंप में आने वाले युवाओं को अनुशासन और नियमों का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *